{"_id":"5fe61e328ebc3e41a134d2a7","slug":"anniversary-preparations-were-made-to-celebrate-the-new-year-the-family-was-devastated-faridabad-news-noi556079083","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालगिरह-नए साल का जश्न मनाने की थी तैयारी, उजड़ गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालगिरह-नए साल का जश्न मनाने की थी तैयारी, उजड़ गया परिवार
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्रिसमस के साथ शादी की सालगिरह और नए साल का जश्न मनाने कुल्लू जा रहे जवाहर कॉलोनी निवासी परिवार की कार बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कोमल (28) और इपशिता (11) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि नितीश शर्मा (30) ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जवाहर कॉलोनी निवासी नितीश अपनी पत्नी कोमल और भांजी इपशिता के साथ कुल्लू जाने के लिए बृहस्पतिवार को कार से रवाना हुए थे। मंडी से उन्होंने वाया कटौला, कुल्लू का रास्ता पकड़ा था। राहला के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कोमल और इपशिता की मौके पर मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि नितीश को पुलिस ने कुल्लू के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार इस माह 12 दिसंबर को ही उनकी शादी को चार साल पूरे हुए थे। छुट्टियां मिलने पर दंपती ने कुल्लू में क्रिसमस और फिर मनाली में शादी की सालगिरह और नए साल का जश्न मनाने का फैसला किया था।
इटली में रहते हैं इपशिता के माता पिता
रिश्तेदारों ने बताया कि इपशिता के माता पिता इटली में रहते हैं। इपशिता, छोटी बहन आल्या (6) के साथ नाना-नानी के घर पर ही रहती थी। नितीश के पिता जोगिंदर शर्मा ने अपनी बेटी शैरिल शर्मा की शादी पंजाब निवासी अमन के साथ साल 2008 में की थी। बिजनेस के कारण अमन, पत्नी को लेकर इटली में रहने लगा। बेटियों का वीजा नहीं लगने के कारण दोनों को नाना-नानी के घर छोड़ दिया था। इपशिता मनाली के एक बोर्डिंग स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। कोरोना की वजह से स्कूल बंद होने के कारण फरीदाबाद रह रही थी। इपशिता के माता-पिता को हादसे की सूचना दे दी गई है। कोरोना की वजह से उन्हें यहां आने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मां व रिश्तेदार कुल्लू रवाना
हादसे की सूचना पर बृहस्पतिवार शाम को ही नितीश की मां ऋतु शर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ कुल्लू के लिए रवाना हो गईं। पिता जोगिंदर शर्मा की आंख का ऑपरेशन हुआ है। वह हार्ट के भी मरीज हैं। इस वजह से उन्हें घटना की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। लेकिन शुक्रवार को नितीश की मौत की खबर मिलने पर पिता व अन्य रिश्तेदार भी रवाना हो गए।
हिमाचल बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हैं जोगिंदर शर्मा
नितीश के पिता जोगिंदर शर्मा, हिमाचल बिजली बोर्ड से जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। नितीश गुरुग्राम स्थित मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। नितीश की नौकरी लगने के बाद परिवार फरीदाबाद आकर रहने लगा। तीन साल परिवार जवाहर कॉलोनी में किराये पर रहा। एक साल पहले ही नया घर खरीदा था।
4 साल पहले नोएडा में हुई थी नितीश की शादी
नितीश की शादी नोएडा निवासी कोमल से हुई थी। कोमल के पिता स्कूल टीचर हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोमल के पिता व परिवार के अन्य सदस्य कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं।