{"_id":"68b9e0b3aaae6606f6069df4","slug":"animal-feed-was-being-sold-in-fake-packaging-in-the-name-of-a-famous-company-fir-lodged-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50596-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नामी कंपनी के नाम पर नकली पैकिंग कर बेच रह थे पशु आहार, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नामी कंपनी के नाम पर नकली पैकिंग कर बेच रह थे पशु आहार, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने धौज और छांयसा थाना इलाके में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नकली पैकिंग कर नामी कंपनी के पशु आहार के नाम पर बेचने के आरोप में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने दो जगहों पर कार्रवाई की है। धौज और छांयसा थाना इलाके में यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि धौज व छांयसा थाने में कॉपीराइट, ठगी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को बुधवार को सूचना मिली कि बल्लभगढ़ से सोहना रोड पर गांव धौज में एक कंपनी के नाम से पशु आहार (खल) की नकली पैकिंग कर बाजार में बेची जा रही है। टीम ने कंपनी की ओर से अधिकृत मुकेश माल और स्थानीय पुलिस के साथ शिवा फूड कंपनी का औचक निरीक्षण किया। यहां पर नामी कंपनी के नाम से खल पैकिंग की जा रही थी। 105 कट्टे भरे हुए व 20 कट्टे खाली मौके से मिले। यहां के मैनेजर प्रकाश चंद से वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन वो दिखा नहीं सके। मामले में धौज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
इसी तरह दूसरे मामले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली कि नामी कंपनी के नाम पर इसी तरह पशु आहार दयालपुर से छांयसा रोड स्थित चिराग इंडस्ट्रीज कंपनी में भी तैयार किया जा रहा है। यहां पर नामी कंपनी के अधिकृत सुंदर सिंह व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। यहां टीम को 600 खाली कट्टे मिले जिन पर नामी कंपनी का नाम लिखा हुआ था। यहां के मैनेजर विकास कुमार तिवारी भी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस मामले में छांयसा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।