{"_id":"653922aa2a08492ad705c366","slug":"animal-farmers-should-take-advantage-of-livestock-insurance-scheme-vikram-singh-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15965-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुधन बीमा योजना का लाभ उठाएं पशु पालक : विक्रम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुधन बीमा योजना का लाभ उठाएं पशु पालक : विक्रम सिंह
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में पशुधन को जोखिम मुक्त करने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना चलाई जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पशुधन मिशन और राज्य सरकार के साझा सहयोग द्वारा चलाई जा रही है।
योजना के अंतर्गत पिछले पांच वर्षों तक 3.90 लाख से अधिक पशुपालकों ने लगभग 8.51 लाख पशु धन का बीमा कराकर एक नया आयाम स्थापित किया। डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगभग 57.92 करोड़ रुपए की बीमा दावा राशि पशुपालकों को वितरित की जा चुकी है। लगभग 9.25 करोड़ रुपए की बीमा दावा राशि का भुगतान प्रक्रियाधीन है। नूंह जिले में लगभग 1.72 लाख पशुधन हैं। पशुधन बीमा के लिए इच्छुक लाभार्थी सरल पोर्टल (https://saralharyana.gov.in/) या अपने निकटतम ई-सेवा केंद्र, अटल सेवा केंद्र, ई- दिशा केंद्र व अंत्योदय केंद्र के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
-- -