फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Angry workers boycotted work due to transfer of LDC

Faridabad News: एलडीसी के तबादले से गुस्साए कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 25 Nov 2023 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Angry workers boycotted work due to transfer of LDC
बिजली कर्मचारियों ने निगम मैनेजमेंट के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिना शिकायत एवं जांच के एलडीसी के किए तबादले से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने लगातार तीसरे दिन कार्य बहिष्कार किया और निगम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बल्लभगढ़ डिवीजन पर किए गए प्रदर्शन में नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र पाली सब डिवीजन से मिंडकोला तब्दील किए गए एलडीसी के आदेश रद्द नहीं किए गए, तो अगले सप्ताह 29-30 नवंबर को फरीदाबाद सर्कल की सभी सब डिवीजन में विरोध गेट मीटिंग व प्रदर्शन किए जाएंगे। इससे बिजली उपभोक्ताओं को जो परेशानियां होंगी, उसके लिए निगम मैनेजमेंट स्वयं जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान रामकेश साहरण ने की और संचालन सचिव धर्मेंद्र तेवतिया ने किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सर्कल सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि बिना किसी उपभोक्ता व निगम अधिकारियों की शिकायत के किसी दलाल ठेकेदार द्वारा किसी रिटायर्ड अधिकारी को गुमराह करके तबादले किए जाएंगे, तो कोई भी कर्मचारी निगम हित में ईमानदारी से काम नहीं कर पाएगा। धरना-प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान, विजय चावला व एचएसवीपी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजीत सिंह ने प्रदर्शन को संबोधित किया।
विज्ञापन

पाली सब डिविजन में किसी कर्मचारी के तबादले को लेकर इश्यू चल रहा है। चेयरमैन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के आदेश पर शिकायत के आधार पर तबादला किया गया है। कर्मचारियों की मांग पर विचार किया जाएगा और मामले को जल्द सुलझाया जाएगा। - संजय मंगला, कार्यकारी अभियंता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed