फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   angry persons put jam for power problm

बिजली संकट से जूझ रहे लोगों का गुस्सा निकला, जाम लगाया

Wed, 18 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 18 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
angry persons put jam for power problm
बिजली समस्या के लिए जाम लगाते लोग व अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली निगमकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बिजली संकट झेल रहे लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सुबह करीब साढ़े 8 बजे तिगांव से मंझावली की ओर जाने वाले रोड पर लहडौला गांव के निकट दो स्थानों पर जाम लगा दिया। इसके चलते करीब ढाई घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


अधिकारियों के आश्वासन दिए जाने पर जाम खोला गया। बिजली निगम के बदरौला सब स्टेशन अंतर्गत सभी गांवों में करीब एक सप्ताह से बिजली संकट बना हुआ है। इसके कारण लहडौला में सोमवार रात को भी बिजली पूरी रात गुल रही है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने सुबह साढ़े 8 बजे लहडोला गांव के पास दो स्थानों पर वाहनों व बुग्गी आदि को को आड़े तिरछे खड़े कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद साढ़े 9 बजे चांदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बलवान सिंह पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर गुस्साए लोगों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही बिजली निगम के एसडीओ राजेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने जाम करने वालों को समझाते हुए बताया कि बदरौला सब स्टेशन में कुछ तकनीकी खामियां चल रही है, जिन्हें अब ठीक कर दिया गया है। इसलिए अब बिजली शेडयूल के अनुसार मिलती रहेगी।

दूसरी ओर बिजली निगम के ठेका बिजली कर्मियों को नौकरी से निकाले जाने और सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 18 सब डिवीजनों पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सब डिवीजनों पर प्रदर्शन किया।

कर्मचारी नेताओं ने निकाले गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग सरकार से की है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा ज्वाइंट कमेटी पावर के सदस्य एवं सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि 1966 से अब तक 6000 से ज्यादा कर्मचारी चालू लाइनों पर काम करते हुए अकाल मृत्यु का शिकार हो चुके हैं।

पिछले पांच वर्ष में 138 ठेके पर लगे कर्मचारी मौत हो चुकी है। लेकिन, सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी इस ओर बढ़ रही है मात्र 8000 में एक नौजवान अपनी मौत हथेली पर रख कर चालू लाइनों पर कार्य करने को मजबूर हैं।


उन्होंने कहा कि सरकारी थर्मलों को नो डिमांड पर बंद करा कर अदानी ग्रुप से गुजरात से बिजली ली जा रही है। वितरण निगमों को 92 पैसे प्रति यूनिट की दर से उत्पादन निगम को बिना बिजली लिए भुगतान करना पड़ रहा है। जिससे वितरण निगमों का घाटा बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी नेता सुभाष लांबा, सतपाल नरवत, सुनील खटाना, महेन्द्र सिंह,शब्बीर अहमद, संतराम लांबा व अशोक कुमार आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed