फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Angered by the death of a sweeper, family members created a ruckus

Faridabad News: सफाईकर्मी की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Sat, 13 Apr 2024 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Angered by the death of a sweeper, family members created a ruckus
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। हथीन अनाज मंडी में सीवर के मैनहोल की सफाई करते समय हुई सफाईकर्मी की मौत से नाराज परिजनों ने जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का शव उठाने से भी मना कर दिया। मृतक के परिजन मरने वाले के बच्चों को 50 लाख रुपये नगद, सरकारी नौकरी दिलाने और घायल को 30 लाख रुपये व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग कर रहे थे। हथीन थाना पुलिस, डीएसपी सुरेश भड़ाना और एसडीएम हथीन लक्ष्मी नारायण ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे विरोध को शांत कराया। वहीं इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने मार्किट कमेटी की निर्माण विंग के जेई एवं एसडीओ के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हथीन के डीएसपी सुरेश भड़ाना मामले की जांच कर रहे हैं।
बता दें कि शुक्रवार शाम को अनाज मंडी में सीवर की सफाई करने के लिए खोखियका निवासी अजय, तिगांव निवासी इंद्रपाल एवं बल्लभगढ़ निवासी राजेश लगे हुए थे। सीवर के मैनहोल में अचानक गैस बनने से तीनों कर्मचारी बेहोश हो गए। तीनों को उनके साथी तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां उनका उपचार किया गया। उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। देर शाम होने के कारण व पुलिस कार्रवाई न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार पुलिस जब मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंची तो मृतक सहित अन्य घायल दोनों कर्मचारियों के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक अजय के पिता दिगंबर ने आरोप लगाया कि उसका 19 वर्षीय पुत्र मार्किट कमेटी में ठेके पर काम करने गया था। 12 अप्रैल को मार्किट कमेटी के संबंधित अधिकारियों, एसडीओ एवं जेई ने जबरन उनके बेटे अजय तथा उसके साथ दो अन्य कर्मचारियों इंद्रपाल व राजेश को सीवर के गड्ढे में उतारा। उन्होंने मना किया, लेकिन जेई एवं एसडीओ ने धमकाया और जबरन धक्का देकर सीवर में उतार दिया। इस हादसे में अजय की मौत हो गई। पीड़ित ने एसडीओ, जेई और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मृतक के बच्चों के लिए 50 लाख रुपये तथा परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मृतक के परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया तथा अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों द्वारा शव न उठाने और हंगामा करने की सूचना मिलते ही एसडीएम संदीप अग्रवाल एवं डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना भी पुलिस बल के साथ अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और शव नहीं उठाया। लोगों ने हंगामा जारी रखा और दोपहर करीब दो बजे प्रशासन व पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद मामले को सुलझाया। तब जाकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उठाया।


------
कई बार आई आपस में ही हाथापाई की नौबत
मृतक के परिजनों तथा घायल कर्मचारियों के परिजनों में सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि मांगने को लेकर आपस में ही विवाद हो गया। इतना ही नहीं कई बार तो हाथापाई की नौबत भी आ गई। दोनों पक्ष आपस में झगड़ा करने लगे। इस दौरान पुलिस वहां मूक दर्शक बनी देखती रही। काफी देर तक झगड़ा होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया तथा उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने और एसडीओ तथा जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed