{"_id":"69177accaf32dc2d8a065654","slug":"anandita-won-the-singles-and-doubles-competitions-in-lawn-tennis-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55771-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लॉन टेनिस में आनंदिता ने एकल और युगल में जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लॉन टेनिस में आनंदिता ने एकल और युगल में जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की आनंदिता उपाध्याय ने पंजाब के जालंधर में चल रही राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस चैंपियनशिप में 2 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहरया। आनंदिता ने एकल और युगल दोनों प्रतियोगिताओं में शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की है। एकल मुकाबले के फाइनल में उन्होंने पंजाब की ही रंजना को हराकर प्रतियोगिता जीती। वहीं युगल मुकाबले में अपने जोड़ीदार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की सारा और नूरा को हराकर खिताब अपने नाम किया।
युगल के सेमीफाइनल मुकाबले को छोड़ दें तो आनंदिता ने दोनों ही कैटेगरी में सभी मुकाबले बेहद आसानी से जीत लिए। एकल मुकाबले में अपने पहले मैच में उन्होंने गुजरात की माही को 6-0, 6-1 स हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में करनाल की आशी कश्यप को 6-0, 6-1 से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने चंडीगढ़ की प्रियांशी को हराया। वहीं फाइनल में रंजना को मात दी। इसके अलावा युगल में चंडीगढ़ की इरा और मनमीत कौर की जोड़ी को 6-1, 6-2 से हराया। सेमीफाइनल में पंजाब की रंजना और आफ्रीन की जोड़ी को 6-1, 5-7 और 11-9 से हराया। वहीं फाइनल में उत्तर प्रदेश की नूरा और सारा की जोड़ी को 6-0, 6-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।