फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anandita Upadhyay returned home after winning gold in China

Faridabad News: चीन में स्वर्ण जीतकर घर लौटी आनंदिता उपाध्याय

Mon, 25 Aug 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Anandita Upadhyay returned home after winning gold in China
फरीदाबाद। चीन में हाल ही में संपन्न हुई अंडर 16 रोलैंड-गैरोज (फ्रेंच ओपन) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सोमवार सुबह आनंदिता उपाध्याय अपने घर पहुंच गईं। घर पहुंचते ही आनंदिता के माता-पिता, दादी और छोटी बहन साध्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सेेक्टर-75 निवासी आनंदिता को आस-पास की सोसाइटी के लोगों ने भी देश का नाम रोशन करने के लिए बधाइयां दी। घर पहुंचने के बाद आनंदिता सबसे पहले अपने विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) गईं। जहां पर प्रधानाचार्या संगीता चक्रवर्ती ने मिठाई खिलाते हुए उन्हें बधाई दी। आनंदिता उपाध्याय ने बताया कि स्वर्ण जीतकर घर लौटना बेहद भावुक कर देने वाला पल है। मेरे इस स्वर्ण पदक का सबसे ज्यादा श्रेय मेरे माता-पिता और विद्यालय को जाता है। मां और पापा ने हमेशा मुझे खेल को लेकर प्रोत्साहित किया जबकि मेरे चीन जाकर खेलने का पूरा खर्च मेरे विद्यालय ने उठाया है। स्कूल से मिले सहयोग के करण ही मैं चीन जाकर देश का प्रतिनिधित्व कर पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed