{"_id":"6a8de11e475d41a74606bd44","slug":"an-urban-forest-will-be-developed-over-10-acres-in-sector-61-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78340-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-61 में 10 एकड़ में विकसित होगा नगर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-61 में 10 एकड़ में विकसित होगा नगर वन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने निरीक्षण किया
42 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए सेक्टर-61 में करीब 10 एकड़ जमीन पर नगर वन विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसी योजना को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने अधिकारियों और टीम के साथ सेक्टर-61 और 62 की डिवाइडिंग रोड का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर नगर वन के लिए चिन्हित जमीन और पौधरोपण की संभावनाओं का जायजा लिया।
संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर-61 की ग्रीन बेल्ट में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में नगर वन विकसित किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। यदि आसपास अतिरिक्त जमीन उपलब्ध होती है तो नगर वन का क्षेत्र और बढ़ाया जा सकता है। इससे शहर में हरियाली बढ़ने के साथ लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
पेड़ों की सुरक्षा के लिए बनेगी दीवार और जाली
नगर वन में लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। पशुओं से पौधों को बचाने के लिए ग्रीन बेल्ट के चारों तरफ करीब डेढ़ फीट ऊंची दीवार बनाई जाएगी। दीवार के ऊपर लोहे की जाली लगाई जाएगी। यह व्यवस्था हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सेक्टर डिवाइडिंग रोड पर पहले से बनी सुरक्षा व्यवस्था की तर्ज पर होगी।
विज्ञापन
पहले लगाए जा चुके हैं 3800 पौधे
संदीप दहिया के अनुसार इस क्षेत्र में अब तक करीब 3,800 पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं, इस वर्ष 42 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य पूरा होने के बाद सेक्टर-61 और आसपास के क्षेत्रों में हरियाली का दायरा काफी बढ़ जाएगा। शहर में हरियाली बढ़ाना समय की जरूरत है। नगर वन बनने से पर्यावरण को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान टीम ने पौधारोपण के लिए उपलब्ध जगह और भविष्य की संभावनाओं का भी आकलन किया।