फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An old female friend was forcing him to meet her even after marriage, she murdered him.

Faridabad News: शादी के बाद भी मिलने के लिए मजबूर कर रही थी पुरानी महिला मित्र, कर दी हत्या

Thu, 23 Apr 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
An old female friend was forcing him to meet her even after marriage, she murdered him.
गंदे नाले में महिला का शव मिलने की गुत्थी सुझली, पिता सहित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सबूत मिटाने के लिए शव से उतार दिए थे कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत कबूलपुर गांव के पास गंदे नाले में महिला का शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्या के मुख्य आरोपी ब्रह्मजीत को 21 अप्रैल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पुरानी महिला मित्र की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि वह उसकी शादी के बाद भी उसे मिलने के लिए मजबूर और ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के साथ ही उसके पिता जगविंद्र को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है, जिसने अपने अपराधी बेटे को फरार होने में मदद की थी।

इस पूरे मामले की शुरुआत 15 अप्रैल को हुई थी, जब एक महिला बिजली का बिल भरने के लिए घर से निकली और घर वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उनके बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके दो दिन बाद 17 अप्रैल को महिला का शव कबूलपुर मोहल्ले के पास एक गंदे नाले में बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत 17 अप्रैल को ही प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 18 अप्रैल को ब्रह्मजीत के पिता जगविंद्र को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में कबूला कि उसने वारदात के बाद अपने बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पलवल तक छोड़ा था ताकि वह पुलिस की पकड़ से दूर रह सके। पिता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी तेज की और आखिरकार 21 अप्रैल को मुख्य आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती महिला से हुई थी और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे। महिला आरोपी से 20 साल बड़ी थी। जनवरी 2025 में ब्रह्मजीत की शादी हो गई, जिसके बाद उसने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी। अनीता इस बात से नाराज थी और उसे लगातार मिलने के लिए दबाव बना रही थी।


इसी विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए ब्रह्मजीत ने महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 15 अप्रैल को वह महिला को बहाने से बिजली बोर्ड ले गया और वहां से उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर धतीर की तरफ जाने वाले गंदे नाले के पास जंगल में ले गया। वहां उसने महिला को जमीन पर गिरा दिया और उसकी गर्दन पर पैर रखकर तब तक दबाए रखा जब तक उसने दम न तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए मृतका के कपड़े उतार दिए और शव को नाले में फेंक कर फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed