फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An emergency team will reach the site as soon as information about waterlogging is received.

Faridabad News: जलभराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी इमरजेंसी टीम

Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
An emergency team will reach the site as soon as information about waterlogging is received.
स्मार्ट सिटी में जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम बनाएगा एसओएस टीम, हर जोन में 24 घंटे रहेगी सक्रिय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी निकालने के लिए प्रत्येक जोन में विशेष एसओएस टीम गठित की जाएगी। ये टीमें संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। जलभराव की शिकायत दर्ज कराने के लिए निगम जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा।

पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान शहर की कई प्रमुख सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया था। डबुआ 60 फीट रोड, जवाहर कॉलोनी, बीके हार्डवेयर रोड, सेक्टर-22 व 23, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सहित कई क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में फंस गए और यातायात भी प्रभावित हुआ। ऐसे में नगर निगम ने मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए आपातकालीन व्यवस्था मजबूत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


संवेदनशील स्थानों पर पहले से तैनात होंगे पंप और टैंकर

निगम की ओर से जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां पहले से पंप सेट और टैंकर उपलब्ध रखने की तैयारी की जा रही है। बारिश के दौरान जलभराव की सूचना मिलते ही एसओएस टीम मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी शुरू करेगी। जरूरत पड़ने पर जेसीबी और अतिरिक्त मशीनरी भी मौके पर भेजी जाएगी। निगम का लक्ष्य है कि जिन स्थानों पर बारिश के बाद करीब पांच घंटे तक पानी भरा रहता है, वहां पानी की निकासी का समय घटाकर एक से दो घंटे किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के दौरान नालों में कचरा और गाद फंसने से जल निकासी बाधित होने की समस्या भी सामने आती है। इसे देखते हुए नगर निगम नालों और ड्रेनों की सफाई के साथ पंप सेट, जेसीबी और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

नालों से निकली गाद तुरंत हटाने के निर्देश

बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए नालों की सफाई के बाद निकलने वाली गाद को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि गाद को लंबे समय तक सड़क किनारे न छोड़ा जाए। बारिश होने पर यही गाद बहकर दोबारा नालों में पहुंच जाती है और जल निकासी बाधित करती है। प्रत्येक जोन में इसकी नियमित निगरानी की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

तीन दिन में कर्मचारियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा के कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में जलभराव वाले स्थानों पर टीमों के बीच बेहतर समन्वय, पंप संचालन और पानी की जल्द निकासी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र से जलभराव की सूचना मिलने पर टीम को तत्काल सक्रिय किया जाएगा।





सभी जोन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जलभराव की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा इंजीनियरिंग शाखा के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में समन्वय के साथ तेजी से कार्रवाई की जा सके। -धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed