फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An eligibility certificate will be mandatory before admission to the ESIC Medical College.

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में दाखिले से पहले जरूरी होगा पात्रता प्रमाणपत्र

Thu, 11 Jun 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
An eligibility certificate will be mandatory before admission to the ESIC Medical College.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की तैयारी कर रहे बीमाकृत कर्मचारियों (आईपी) के बच्चों के लिए पात्रता प्रमाणपत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। नीट-यूजी के परिणाम के बाद होने वाली काउंसलिंग में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को वार्ड ऑफ आईपी प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा। इसके बिना ईएसआईसी कोटे की सीटों पर दावा नहीं किया जा सकेगा।



ईएसआईसी अधिकारियों के अनुसार यह प्रमाणपत्र यह सुनिश्चित करता है कि अभ्यर्थी वास्तव में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत बीमाकृत व्यक्ति का आश्रित है। दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर वर्ष यह प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इस बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
विज्ञापन




24 जून तक जारी होंगे प्रमाण-पत्र



इच्छुक अभ्यर्थी 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि पात्रता प्रमाणपत्र जारी करने की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई है। अधिकारियों ने अभिभावकों को अंतिम समय तक इंतजार न करने और समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नीट मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला



ईएसआईसी के प्रवक्ता बृजेश शर्मा ने बताया कि यह सुविधा केवल बीमाकृत व्यक्तियों के आश्रितों के लिए है। प्रवेश पूरी तरह नीट-यूजी की अखिल भारतीय मेरिट सूची और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर होगा। किसी प्रकार की अलग प्रवेश परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।




ईएसआईसी क्षेत्रीय निदेशक हरि ओम प्रकाश ने कहा कि अभ्यर्थी पात्रता, दस्तावेज और सीटों संबंधी जानकारी के लिए नियमित रूप से ईएसआईसी की वेबसाइट देखते रहें। उन्होंने कहा कि समय पर पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करने से प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed