फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An eight-year-old boy returning with medicine was hit by a pickup and then dragged away.

Faridabad News: दवाई लेकर लौट रहे आठ वर्षीय बच्चे को पिकअप ने मारी टक्कर, फिर घसीटा

Sat, 23 May 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
An eight-year-old boy returning with medicine was hit by a pickup and then dragged away.
गंभीर रूप से हुआ घायल, सिलाखड़ी मोड़ पर हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज इलाके में दवाई लेकर घर लौट रहे आठ वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन में फंसे बच्चे को पिकअप चालक कई कदम तक घसीटता रहा। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ 22 मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि चालक की पहचान तरुण कश्यप निवासी डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-50 फरीदाबाद के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गांव धौज निवासी इमामुदीन उर्फ हिम्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच उसका सबसे छोटा बेटा मोहम्मद हुसैन सिलाखड़ी मोड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि सड़क पार करते समय सोहना की तरफ से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी और कई कदम तक घसीटते हुए ले गई। शिकायतकर्ता के अनुसार हादसे के बाद चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोकी, लेकिन मौके पर भीड़ जुटने पर वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


घायल बच्चे को पहले अल-फलाह अस्पताल धौज में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में बच्चे के पैर में गंभीर चोट और चेहरे पर खरोंच आने की पुष्टि हुई है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धौज थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed