{"_id":"69824c238e0957850000ede7","slug":"an-auto-rickshaw-collided-with-a-parked-tractor-trailer-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121456-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ा ऑटो, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ा ऑटो, कई घायल
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पृथला गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से एक ऑटो टकरा गया, जिससे उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक राजेंद्र दोपहर करीब दो बजे बल्लभगढ़ से सवारियां लेकर पलवल की ओर आ रहा था। ऑटो में 14 वर्षीय ईशू, 60 वर्षीय सामंती, 34 वर्षीय कविता सहित अन्य यात्री सवार थे। पृथला गांव के समीप सड़क किनारे लोहे के गाटर लदे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण ऑटो चालक राजेेंद्र सहित ईशू, सामंती और कविता को गंभीर चोटें आई, जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद