फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An agreement was made to sell the plot by claiming the deceased brother's share as his own

Faridabad News: मृत भाई के हिस्से को अपना बताकर प्लॉट बेचने के लिए किया एग्रीमेंट

Wed, 16 Apr 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
An agreement was made to sell the plot by claiming the deceased brother's share as his own
45 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एसजीएम नगर थाना में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो पता चला कि तीनों का एक अन्य भाई भी था, उसकी पत्नी व बेटा है जीवित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना एरिया में तीन भाईयों ने अपने मृत भाई के हिस्से को भी अपना बताकर साझे के प्लॉट को बेचने के लिए एग्रीमेंट कर लिया। इसके लिए 45 लाख रुपये भी ले लिए गए। लेकिन रजिस्ट्री के दौरान चौथे भाई का नाम सामने आया तो बोले कि उसका कोई वारिस नहीं है तो वो हिस्सा भी अब हमारा ही है। शिकायतकर्ता को पता चला कि मृतक की पत्नी व बेटा उसके वारिस हैं। अब आरोपी रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं और तीन भाइयों में से एक अन्य की भी मौत हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एसजीएम नगर थाने में ठगी की एफआईआर दर्ज कर टीम जांच कर रही है।

पुलिस को ये शिकायत सैनिक कॉलोनी निवासी चंदर प्रकाश ने दी है। इनका कहना है कि वे अपने परिचित दलजीत सिंह के साथ मिलकर मकान खरीदना चाहते थे। एनआईटी जी ब्लॉक में मकान खरीदने का एग्रीमेंट तीन भाइयों सत्यपाल आहूजा, ज्ञान चंद आहूजा व राजिंदर कुमार के साथ 25 फरवरी 2023 को किया था। 45 लाख रुपये इन तीनों को दिए थे। तीनों लोगों ने लक्ष्मी आहूजा के सामने आश्वासन दिया की मकान के पूर्ण मालिक यही लोग हैं। समझौते में भी इस बात का उल्लेख किया गया। लक्ष्मी आहूजा ने बतौर गवाह समझौते पर हस्ताक्षर किए। लेकिन रजिस्ट्री के समय पर पता चला कि प्रॉपर्टी में इन तीनों के अलावा इनका चौथा भाई भी हिस्सेदार है जिसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने कहा कि भाई ने शादी नहीं की थी और ऐसे में उनका हिस्सा भी अब इनका ही है। लेकिन शिकायतकर्ता को पता चला कि इनका मृतक भाई शादीशुदा था और उसकी पत्नी व बेटा है। आरोप है कि आरोपियों ने एक अन्य हिस्सेदार होने की बात छिपाकर उन्हें गुमराह किया और झूठ बोलकर 45 लाख रुपये ले लिए। जब पीड़ित ने अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे तो आरोपी पैसे देने से इंकार कर रहे हैं। अब पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed