{"_id":"6aa6fa058b4fc3ae2e079b5e","slug":"an-acquaintance-of-the-wife-entered-the-house-and-beat-up-the-lawyer-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79947-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पत्नी के परिचित ने घर में घुसकर वकील को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पत्नी के परिचित ने घर में घुसकर वकील को पीटा
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
फरीदाबाद। पत्नी के परिचित ने साथियों के साथ घर में घुसकर वकील पति से मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। करीब एक साल से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था और पहले भी दोनों पक्षों की शिकायतें पुलिस चौकी तक पहुंच चुकी थीं।
पुलिस ने जांच के बाद 12 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की है। वकील का आरोप है कि उसकी पत्नी ने ही अपने जानकार और चार अन्य युवकों को घर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-14 निवासी वकील कुणाल चौधरी ने बताया कि उसकी शादी 2021 में कामना से हुई थी। करीब एक साल से उनके के बीच विवाद चल रहा है। कुणाल के अनुसार आठ सितंबर की रात करीब 11 बजे कामना ने अपने जानकार अटाली निवासी सौरभ राठी और चार अन्य युवकों को घर बुलाया। आरोप है कि सौरभ ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और पिस्तौल निकालकर उसे दिखाते हुए डराया। पीड़ित के अनुसार उसके पिता सेवा चौधरी ने बीच-बचाव किया तो सौरभ ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। कुनाल ने आरोप लगाया कि सभी ने शराब पी रखी थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुनाल ने नौ सितंबर को शिकायत दी, जिसकी जांच की गई। उसके पिता की शिकायत में पिस्तौल का जिक्र नहीं था। जांच के दौरान कुनाल की चिकित्सकीय रिपोर्ट में तीन चोटें मिलीं। संवाद