Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An 8-foot-long python entered the IMT Chowk police booth.

Faridabad News: आईएमटी चौक पुलिस बूथ में घुसा 8 फुट लंबा अजगर

Sun, 02 Nov 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
An 8-foot-long python entered the IMT Chowk police booth.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। आईएमटी चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ में शनिवार सुबह करीब आठ फीट लंबा अजगर घुस गया। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे हेड कांस्टेबल कासिम ने सबसे पहले अजगर को देखा। कासिम ने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह लगभग 7:30 बजे बूथ खोलकर सफाई कर रहे थे। झाड़ू लगाते समय तख्त के नीचे से कुछ हिलने-डुलने की आवाज आई। जब नीचे झांककर देखा तो एक बड़ा अजगर बैठा मिला। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। टीम ने अजगर को एक बड़े प्लास्टिक बैग में डालकर चंदावली-सोतई गांव के पास नहर किनारे जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम का कहना है कि ठंड के मौसम में गर्म जगह की तलाश में अजगर संभवत बूथ के अंदर आ गया था। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं सांप या अन्य वन्य जीव दिखाई दें तो खुद कार्रवाई करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed