{"_id":"66e6194cf9ec35a7610a4f84","slug":"amit-shah-will-make-election-noise-in-faridabad-on-17th-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30773-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 17 को अमित शाह फरीदाबाद में करेंगे चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 17 को अमित शाह फरीदाबाद में करेंगे चुनावी शंखनाद
विज्ञापन
कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा नेताओं के साथ अमित शाह की होने वाली रैली स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 17 सितंबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में बड़ी रैली कर चुनावी शंखनाद करेंगे। रैली की व्यवस्था जांचने के लिए शनिवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अन्य नेताओं के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने दावा किया कि रैली में करीब 50 हजार से अधिक लोग इकट्ठा होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नौ की नौ सीटें जीतेगी।
कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह को सुनने के लिए जिले से ही नहीं बल्कि पलवल, मेवात और गुरुग्राम से भी लोगों के आने की संभावना है।
रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए गुर्जर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा का चहुंमुखी विकास हुआ है और हरियाणा की जनता ने इसे देखा है। जनता फरीदाबाद लोकसभा की सभी 9 सीटों पर कमल खिलाकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर मूलचंद शर्मा, जिला चुनाव सह प्रभारी विनोद कटियार, राजकुमार वोहरा, राजेश नागर, नरेंद्र गुप्ता, विपुल गोयल, धनेश अधलखा, सतीश फागना, मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, पंकज रामपाल, सुखबीर मलेरना, राज मदान आदि उपस्थित रहे।