फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   American couple adopts a child thrown in the garbage

कचरे में फेंके बच्चे को अमेरिका के दंपती ने गोद लिया

Thu, 19 May 2022 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
American couple adopts a child thrown in the garbage
फरीदाबाद। तीन साल पहले कूड़े-कचरे में फेंके एक बच्चे को माता-पिता मिल गए हैं। बच्चे को अमेरिका के दंपती ने गोद लिया है। इस संबंध में जिला बाल कल्याण समिति ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को दंपती को सौंप दिया है
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन श्रीपाल करहाना ने बताया कि तीन साल पहले नूंह (मेवात) में एक नवजात कूड़े के ढेर में मिला था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। बाल कल्याण समिति ने बच्चे को सेक्टर-31 शेल्टर होम भिजवाया। बाल कल्याण समिति ने सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी के माध्यम से बच्चे की जानकारी अडोप्शन (गोद लेना) के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर डाली। इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय अडॉप्शन एजेंसी में पहुंची। इस एजेंसी में अमेरिका के दंपती जार्डन एलेक्जेंडर और पत्नी ने पंजीकरण कराया हुआ था। दूतावास के जरिये जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। बाल कल्याण समिति की तरफ से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चा दंपती को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed