फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegations of rape of a nine-year-old girl not confirmed by medical examination.

Faridabad News: नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपों की मेडिकल जांच में पुष्टि नहीं

Sun, 19 Jul 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rape of a nine-year-old girl not confirmed by medical examination.
-कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान में बच्ची ने आरोप को दोहराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपों की जांच में मेडिकल रिपोर्ट के बाद नया मोड़ सामने आया है। बीके अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किए गए मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, बच्ची ने न्यायालय में दर्ज कराए गए अपने बयान में लगाए गए आरोपों को दोहराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एनआईटी क्षेत्र निवासी ऑटो चालक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसका एक परिचित व्यक्ति बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताकर अपने साथ ले गया था। शिकायत के अनुसार, व्यक्ति के दो बेटे हैं और वह बेटी की चाहत में बच्ची को अपने साथ रखना चाहता था। एक जुलाई को परिवार ने बच्ची को उसके साथ भेज दिया था। शिकायत में बताया गया कि करीब 10 दिन बाद व्यक्ति बच्ची को वापस घर छोड़ गया। उसने परिजनों से कहा था कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह बच्ची को दोबारा अपने साथ ले जाएगा। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। शिकायत में पिता ने आरोप लगाया था कि बच्ची को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपों का सामना कर रहे दोनों किशोर नाबालिग हैं। उनकी उम्र 12 और 13 वर्ष बताई गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण डॉक्टरों के बोर्ड से कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों नाबालिगों से बाल कल्याण समिति की मौजूदगी में पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed