फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegation of taking over two plots of a woman by fraud

Faridabad News: फर्जीवाड़ा कर महिला के दो प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप

Mon, 09 Dec 2024 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Allegation of taking over two plots of a woman by fraud
थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। फर्जी तरीके से महिला की जमीन अपने नाम करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर विश्वास करके दस्तावेज पर बिना पढ़े ही साइन कर दिए। इसका फायदा उठाकर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने दोनों प्लॉट की पावर ऑफ अटॉर्नी के नाम पर केयर टेकर के पेपर साइन करवा लिए। महिला ने इस मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पंकज कॉलोनी वार्ड नंबर 11 कुरुक्षेत्र निवासी मीरा जेटली ने बताया कि मार्च 2010 में उनके पति विजय कुमार जेटली की गाजियाबाद में मृत्यु हुई थी। उनकी मृत्यु के पश्चात वह अपने बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र में रहने लगीं। वह बच्चों का पालन पोषण करने के लिए घरों में सहायिका के तौर पर पर काम करने लगी। उनके पति की दो प्रॉपर्टी फरीदाबाद सेक्टर-19 और सी 4 व सी 5 बी पी एन आई टी 5 नंबर में हैं। इन प्लाटों पर किसी दर्शन सिंह ने पिछले कई समय से फर्जी कागज बनाकर कबाड़ का गोदाम खोल रखा है। साल 2011 में उनको बच्चों की परवरिश करने में परेशानी होने लगी। जिसके बाद वह प्रॉपर्टी डीलर विनोद कत्याल से मिली। उसने उनको आश्वासन दिया कि वह सारी प्रॉपर्टी कानूनी तरीके से उनके नाम करवा देंगे। नाम करवाने के बाद उस जमीन को बेच कर जायज पैसे दिलवा देगा।
विज्ञापन

उनकी बातों पर विश्वास करके उसने जमीन के सभी कागजात दे दिए। कागजात के साथ आरोपी ने उनका व उनके बेटे का आधार कार्ड भी ले लिया। दोनों प्लॉट का सेल सर्टिफिकेट उनके ससुर मनोहर लाल जेटली के नाम पर था। विनोद कत्याल उनको अपने साथ जम्मू कोर्ट में ले गया। वहां पर उसने एक पावर ऑफ अटॉर्नी साइन करवा ली। बाद में उनको पता चला कि वह पेपर केयर टेकर के थे। कुछ समय बाद विनोद कत्याल ने उनकी प्रॉपर्टी के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट बनवा लिए व कई लोगों से पैसे ले लिए। फिर उसके बाद फरीदाबाद को छोड़ कर गुरुग्राम भाग गया। वह अपनी प्रॉपर्टी के सभी दस्तावेज लेकर फरीदाबाद कोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
न्यायालय में दस्तावेज दिखाने पर धमकी देने का आरोप
जैसे ही कोर्ट में वकील के माध्यम से सभी दस्तावेज जमा करवाए। वहां से आरोपी ने उनके कुरुक्षेत्र का पता निकाल लिया और अब उनको घर आकर धमकाना शुरू कर दिया। जिसमें मुख्य आरोपी सेक्टर 21 निवासी रजत वर्मा है। कोर्ट ने सेक्टर- 19 प्लॉट का फैसला उनके हक में कर दिया। वहीं, दूसरा प्लॉट का केस अभी चल रहा है। आरोप है कि 23 सितंबर की रात को रजत वर्मा ने उनके फोन पर एक लीगल नोटिस भेजा। जिसमें लिखा है कि दोनों प्लाट 2022 में ले लिए हैं। आरोप है कि दोनों आरोपी उनको व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस आयुक्त को दी। पुलिस आयुक्त से उन्होंने गुजारिश की है कि वह इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच से करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed