फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegation of sexual abuse of a girl child brought home in the hope of having a daughter.

Faridabad News: बेटी की चाह में घर लाई गई बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप

Thu, 16 Jul 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Allegation of sexual abuse of a girl child brought home in the hope of having a daughter.
पिता की शिकायत पर दंपती और उनके दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बेटी की चाह में नौ वर्षीय बच्ची को अपने घर लाए दंपती के दो बेटों पर बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। बच्ची के पिता की शिकायत पर एनआईटी थाना पुलिस ने दंपती और उनके दोनों बेटों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। एक परिचित ने उन्हें बताया था कि फतेहपुर चंदीला, सेक्टर-21बी निवासी एक व्यक्ति की दो बेटे हैं और वह एक बेटी को गोद लेना चाहता है। इस भरोसे पर उन्होंने एक जुलाई को अपनी नौ वर्षीय बेटी को दंपती के साथ भेज दिया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 10 जुलाई को महिला बच्ची को वापस लेकर उसके घर आई और गोदनामा कराने की बात कही। घर लौटने के बाद बच्ची ने परिजनों को बताया कि वहां रहने के दौरान उसे रात में कभी-कभी एक सिरप पिलाया जाता था, जिसे पीने के बाद वह सो जाती थी। बच्ची का आरोप है कि इसी दौरान दंपती के दोनों बेटों ने उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया। उसने विरोध किया और इसकी जानकारी घर की महिला सदस्य को भी दी, लेकिन उसे चुप रहने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने यह भी आरोप लगाया कि उससे झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घरेलू काम कराए जाते थे। जब उसने अपने घर वापस भेजने की बात कही तो दंपती और उनके दोनों बेटों ने उसके साथ मारपीट की व किसी को घटना की जानकारी देने पर धमकाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर एनआईटी थाना पुलिस ने 12 जुलाई को पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 व 17, बीएनएस की धारा 115 व जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराओं 75, 77, 80 और 82 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed