फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegation of pressure being exerted to sever ties with one's parental home

Faridabad News: पिता का घर पति के ना कराने का दबाव बनाने का आरोप

Fri, 16 Oct 2026 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Allegation of pressure being exerted to sever ties with one's parental home
दूसरे मामले में बेटी पैदा होने पर घर से निकालने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी पैदा होने पर घर से निकालने का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर उसका वेतन लेने, उसके नाम पर लोन कराने और पिता का घर पति के नाम कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। दूसरे मामले में विवाहिता ने पति पर कार और 10 लाख रुपये मांगने व बेटी पैदा होने पर ताने देकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।

पटेल चौक के पास रहने वाली स्वाति आनंद ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 16 नवंबर 2017 को अशोक एन्क्लेव, सेक्टर-35 निवासी रतन भूषण से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति रतन भूषण, ससुर भारत भूषण, सास मधु बाला और देवर किशन व शशि भूषण दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार, नौकरी से मिलने वाली उनकी पूरा वेतन ले लिया जाता था। उनके नाम पर गाड़ियां और लोन भी कराए गए, जिनकी किस्तें वह अपनी सैलरी से भरती थीं। शिकायत के मुताबिक, ससुराल पक्ष उन पर पिता का घर पति के नाम कराने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 16 दिसंबर 2024 को उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में एसजीएम नगर के ब्लॉक-ए निवासी कविता मीना ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी एक मार्च 2025 को पुल प्रहलादपुर निवासी हरीमोहन मीना से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति उनसे कार और मायके से 10 लाख रुपये लाने की मांग करने लगा। कविता के अनुसार, उनकी छह महीने की बेटी है। बेटी पैदा होने पर पति ताने देता था कि वह उन्हें अपने साथ नहीं रखेगा। आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में 14 व 15 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed