{"_id":"6609e5c4301b1468b8019d64","slug":"allegation-of-forced-religious-conversion-of-minor-uproar-in-society-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22708-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाबालिग का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, सोसाइटी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाबालिग का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, सोसाइटी में हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की एक सोसाइटी में नाबालिग का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। एक किशोर की मां ने सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टर और उसके परिजनों पर बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। सोसाइटी के लोगों ने डायल-112 की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद किशोर की मां और कुछ हिंदू संगठनों के लोग सोसाइटी निवासियों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम निवासी एक परिवार ने रविवार दोपहर को ओमेक्स स्पा सोसाइटी में आ कर जमकर हंगामा किया। परिवार में शामिल महिला ने आरोप लगाया कि यहां रह रहे विशेष समुदाय के एक परिवार ने उनके 16 साल के बेटे को अपनी बातों में फंसा रखा है। आरोप सोसाइटी में रह रहे एक डॉक्टर पर है। शिकायतकर्ता महिला का परिवार भी पहले ओमेक्स स्पा सोसाइटी में रहता था। उस दौरान महिला का बेटा आरोपी डॉक्टर से काफी घुलमिल गया था। 2023 में किशोर का परिवार गुरुग्राम चला गया। किशोर फिलहाल दिल्ली में द्वारका से बीबीए कर रहा है।
महिला का कहना है उनका बेटा अभी भी डॉक्टर के संपर्क में है और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। रविवार को परिवार जब सोसाइटी में पहुंचा तो पता लगा डॉक्टर देश से बाहर गया हुआ है। इस पर किशोर की मां ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का कहना है डॉक्टर ने उनके बेटे को कई खूंखार संगठनों के ग्रुप में जोड़ दिया है। मामले की सूचना पाकर हिंदू संगठनों के लोग शिकायतकर्ता परिवार के साथ बीपीटीपी थाने में पहुंचे।
विज्ञापन
-
वर्जन
शिकायत करने आई महिला का परिवार पहले ओमेक्स स्पा सोसाइटी में ही रहता था। महिला का बेटा यहां रहने वाले एक परिवार से बातचीत करता है। इस बात को लेकर रविवार को सोसाइटी में कहासुनी हो गई। महिला के पति को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच जारी है। उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - श्री भगवान, थाना बीपीटीपी प्रभारी