फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegation of assaulting youths and forcing them to strip for a video.

Faridabad News: युवकों के साथ मारपीट और कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का आरोप

Mon, 22 Jun 2026 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Allegation of assaulting youths and forcing them to strip for a video.
तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, एक युवक को कार में बैठाकर दिल्ली ले जाने की भी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कैब से घर लौट रहे तीन युवकों के साथ मारपीट कर उनके कपड़े उतरवाने और वीडियो बनाने के आरोप में सूरजकुंड थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि हमलावरों ने एक युवक को जबरन कार में बैठाकर दिल्ली ले जाकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस को दी शिकायत में संगम विहार निवासी सन्नी शर्मा ने बताया कि 12 जून की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने दोस्तों अमित कुमार और विकास कुमार के साथ गुरुग्राम स्थित कार्यालय से कैब में घर लौट रहे थे। सूरजकुंड रोड पर एमसीडी टोल के पास एक वाइन शॉप के निकट वे खाने-पीने के लिए रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान लोहे की रॉड और बेसबॉल डंडे लिए तीन व्यक्ति वहां पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया। शिकायत के अनुसार तीनों आरोपियों ने युवकों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई। जान बचाने के लिए भागने के दौरान अमित कुमार घायल होकर गिर गया। आरोप है कि हमलावर उसे एक सफेद कार में बैठाकर दिल्ली की ओर ले गए और रास्ते में उसके साथ मारपीट करते रहे। बाद में उसे हमदर्द चौक के पास उतारकर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


घटना के अगले दिन तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और एक्स-रे रिपोर्ट हासिल कीं, जिनमें चोटों का उल्लेख है। शिकायतकर्ताओं ने नवीन कुमार भारद्वाज, प्रमोद और सलमान पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 20 जून को नवीन कुमार भारद्वाज, प्रमोद और सलमान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed