फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   All programs will be online at the International Geeta Festival

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 पर ऑनलाइन होंगे सभी कार्यक्रम

Mon, 14 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
All programs will be online at the International Geeta Festival
फरीदाबाद। कोविड-19 के कारण इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के सभी कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे। इन कार्यक्रमों में ऑनलाइन ही भाग लिया जा सकता है। कार्यक्रम देखन के लिए दर्शक ऑनलाइन माध्यम यानी फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्वीटर पर केडीबी कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के वेबसाइट पेज पर देख सकते हैं। इस बार कुछ ही कार्यक्रम बह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में होंगे।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त यशपाल ने बताया कि मानव जीवन में गीता का संदेश, गीता की प्रासंगिकता का बहुत बड़ा महत्व है। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना के दृष्टिगत इस बार अधिकतर कार्यक्रम ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल एकादशी को भगवद्गीता की जयंती कुरुक्षेत्र में पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इस बार गीता जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र में 20 से 25 दिसंबर 2020 तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गीता महोत्सव का शुभारंभ 20 दिसंबर को गीता यज्ञ के साथ ब्रहमसरोवर पर किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय गीता वेबिनार का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 20 से 22 दिसंबर तक होगा। इसमें विख्यात संत और लर्न स्कॉलर मानव कल्याण के लिए गीता के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इस वेबिनार में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कॉलर भाग लेंगे। गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में 20 से 25 दिसंबर तक गीता पाठ होगा। इसके अलावा ब्रहमसरोवर पर संत सम्मेलन, गीता पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं। वैश्विक गीता जाप और ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र सहित महाभारत से संबंधित सभी 134 तीर्थ स्थलों पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल की ओर से गीता प्रवचन, श्लोक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed