{"_id":"64fc68bbc54b1db0c60f0a04","slug":"all-india-federation-will-be-formed-of-punjabi-organization-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13040-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पंजाबी संस्थाओं का बनेगा अखिल भारतीय फेडरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पंजाबी संस्थाओं का बनेगा अखिल भारतीय फेडरेशन
विज्ञापन
17 सितंबर को चिमनीबाई धर्मशाला में होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आजाद ने कहा कि पंजाबी समाज को एक छत के नीचे लाने के अखिल भारतीय पंजाबी फेडरेशन का गठन किया जाएगा। इसके लिए 17 सितंबर को चिमनीबाई धर्मशाला में पंजाबी समाज की एक बैठक बुलाई गई है।
हरीश ने बताया कि प्रयास हैं कि अखिल भारतीय पंजाबी फेडरेशन में देश की सभी पंजाबी संस्थाओं के कम से कम दो-दो सदस्य शामिल हो। जिसमें पंजाबी समाज के राष्ट्रीय मुद्दे मिलकर तथा एक आवाज में उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि देश में जितनी भी पंजाबी संस्थाएं है, वह यथावत कार्य करती रहेंगी। फेडरेशन केवल प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे पर मिलकर आवाज उठाएगी। आजाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों में सबसे अहम मुद्दा रिफ्यूजी कानून बनवाना है। इसके अलावा सभी पंजाबी बहुल क्षेत्रों में कम से कम एक पंजाबी धर्मशाला के लिए सरकार जमीन दे और इसी तरह हर प्रदेश में समाज के लोगों को टिकट मिले। प्रदीप दुआ ने कहा कि बैठक में फेडरेशन की पूरी रूपरेखा तैयार की जाए। इसमें रमेश आहूजा, सुरेश नरूला, अनिल गांधी व एसआर अरोड़ा राजस्थान से, आशीश कपूर पटना से, परवीन सेठी हापुड़ से, बलदेव मल्होत्रा व संजीव कपिल रोहतक से, नवीन टागरा व नरेन्द्र बजाज सिरसा से,रमेश डुडेजा, पवन कुमार, गुलशन मल्होत्रा व ओपी मेहता दिल्ली समेत अन्य उपस्थित होंगे।