फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   All departments should complete their preparations on time: Deputy Commissioner

सभी विभाग अपनी तैयारियां समय पर पूरी करें : उपायुक्त

Wed, 01 Oct 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
All departments should complete their preparations on time: Deputy Commissioner
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में उपायुक्त विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना रहा।


इसमें सेक्टर-9 में आयोजित होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम और सूरजकुंड आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी मेला शुभारंभ कार्यक्रम सहित सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए गौरव की बात है और ऐसे में सभी विभागों को चाहिए कि वे अपनी तैयारियां समय पर पूर्ण करें ताकि किसी भी स्तर पर कोई असुविधा न हो। उपायुक्त ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को दशहरा और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा विशेष रूप से मनाया जा रहा है। फरीदाबाद जिले में इसका मुख्य आयोजन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शिरकत करना संभावित है। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थलों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि साफ-सफाई, बिजली-पानी की उपलब्धता, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता तरीके से सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed