फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Alert issued for Dengue, Malaria and Chikungunya

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लिए अलर्ट जारी

Sun, 13 Jun 2021 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Alert issued for Dengue, Malaria and Chikungunya
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के साथ ही जिले में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का दावा है कि बरसात से पहले यदि लोग सचेत नहीं हुए तो कोरोना के साथ मौसमी बीमारियां भी हावी हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम अनुसार अलर्ट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि बरसात का मौसम आने वाला है। इस दौरान एक जगह पानी एकत्र होने के कारण मच्छर पनपते हैं। यह मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का कारण हो सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया उन्मूलन विभाग की टीमें फील्ड में उतारी गई हैं। टीम ठहरे हुए पानी में काला तेल, टैमिफोस की दवाई का छिड़काव करने में जुटी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में ब्रीडिंग चेकर फील्ड वर्कर द्वारा घर-घर जा कर मलेरिया उन्मूलन संबंधी मच्छर के लार्वा की जांच की जा रही है किसी भी संदेह में टेमिफोस की दवाई डालकर इसे खत्म किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाने की अपील की। इसमें सभी कूलर टंकियों को अच्छी तरह से कपड़े से रगड़कर साफ करने की जरूरत है। फ्रिज की ट्रे अगर साफ करना संभव न हो, तो उसमें पांच से 10 एमएम पेट्रोल डीजल का तेल डालें। इसी तरह एसी के पानी को एकत्रित न होने दें। रात को सोते समय मच्छरदानी जरूर लगाएं। दिन में पूरी बाजू के कपड़े पहनें। तेज ठंड के साथ बुखार आना, सर दर्द, होना व उल्टी जैसे लक्षणों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed