फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AKP Academy won the match by 6 wickets

Faridabad News: एकेपी अकादमी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

Mon, 17 Nov 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
AKP Academy won the match by 6 wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में एकेपी क्रिकेट अकादमी ने रामहंस क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रामहंस अकादमी 38.3 ओवर में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने आई एकेपी अकादमी की टीम ने महज 30.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।


रामहंस अकादमी की ओर से वंश अरोड़ा ने 45 और सुमित यादव ने 38 रनों की पारी खेली। वहीं एकेपी अकादमी की ओर से मोनू ने 8 ओवर में महज 40 रन देकर 5 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेपी अकादमी ने रेहान के नाबाद 100 रनों की बदौलत आसानी से मुकाबला जीत लिया। इसके अलावा दक्ष ने 17 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


रामहंंस अकादमी की ओर से जयशिव, गर्व और सुमित ने 1-1 विकेट लिया। रेहान इकबाल को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed