फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   air quality index of faridabad was 120

साफ हुई शहर ही हवा, लोगों ने ली राहत की सांस

Mon, 14 Dec 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
air quality index of faridabad was 120
फरीदाबाद। जिले के लोगों को काफी दिनों बाद सांस लेने के लिए साफ हवा मिली है। रविवार से चल रही तेज हवा के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार कम बना हुआ है। सोमवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 120 दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में 183 अंक कम है। अन्य दिनों के मुकाबले में बल्लभगढ़ में हवा बेहद साफ रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 91 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। साथ ही आंखों में जलन की समस्या भी बढ़ रही थी। प्रशासन के काफी प्रयास के बाद भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा था। एक बार फिर प्रकृति ने ही लोगों को प्रदूषण से चंगुल से छुटाने का काम किया। सोमवार को शहर की हवा काफी साफ हो गई है। पहले प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था, जो अब घटकर बिलकुल कम हो गया है। पिछले दो दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक 228 से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 120 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 303 था। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 148, सेक्टर-11 क्षेत्र में 90, सेक्टर-30 क्षेत्र में 123 व एनआईटी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 121 दर्ज किया गया। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 91 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि तेज हवा के कारण प्रदूषित कण जमीन पर आ गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। वहीं, स्मॉग भी पूरी तरह से छंट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed