फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Air quality in the city in very poor category, flying team did surprise inspection of 30 companies

शहर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में, फ्लाइंग टीम ने 30 कंपनियों का किया औचक निरीक्षण

Mon, 06 Dec 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Air quality in the city in very poor category, flying team did surprise inspection of 30 companies
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की कड़ी नजर है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए सीपीसीबी के द्वारा लगातार शहर स्थित इकाइयों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के अधिकारियों की मानें तो सोमवार को भी शहर में 30 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के साथ निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। हालांकि, इस दौरान किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि सभी को ग्रेप के नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिले में अब रोजाना इकाइयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान निर्माण स्थलों को देखा जाएगा। निरीक्षण रात के समय भी की जाएगी। अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर शहर में कई दिनों से प्रदूषण का स्तर खराब और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। इससे लोगों की परेेेशानी बढ़ रही है। बढ़ रहे प्रदूषण से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। वहीं, ग्रेप के नियमों की अनदेखी करने को लेकर एचएसपीसीबी द्वारा नगर निगम पर 30 नवंबर और 5 दिसंबर को 10-10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। बावजूद नगर निगम के कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा।
विज्ञापन

रविवार देर रात फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला स्थित गौंछी में एक एमएम, बड़खल में एक एमएम और धौंज में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। बावजूद शहर में प्रदूषण स्तर में कमी नहीं आई। सीपीसीबी द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार सोमवार को शाम चार बजे तक फरीदाबाद में बेहद खराब श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 310 और बल्लभगढ़ में खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 243 दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर-16ए स्थित एंबिएंट एयर क्वालिटी सिस्टम (एएक्यूएमएस) के खराब हो जाने से दो दिनों से वायु की गुणवत्ता की जानकारी नहीं मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि एएक्यूएमएस की खामियों को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed