फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AI will be taught in government and private schools of the district

Faridabad News: जिले के राजकीय और निजी स्कूलों में एआई की होगी पढ़ाई

Mon, 27 Oct 2025 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
AI will be taught in government and private schools of the district
-कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के छात्रों के लिए लागू होगी योजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकार शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में अगले सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की पढ़ाई होगी। तीसरी से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है।

एआई के पाठ्यक्रम को अध्यापकों से विचार विमर्श करने के बाद तैयार किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब (यह भारत सरकार की एक पहल है, जो अटल इनोवेशन मिशन के तहत विद्यालयों में स्थापित की जाती है) की स्थापना की जाएगी। सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इन योजनाओं को लागू करने की तैयारी कर रही है। सरकार का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शिक्षा से परिचित कराना है।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार किया जा रहा है। इसके लिए कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के मामले में छात्रों को आगे ले जाना है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को हरियाणा शिक्षा बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के राजकीय विद्यालयों में अभी कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्राइमरी कक्षाओं में एआई का प्रयोग होने से उनका बुनियाद मजबूत हो जाएगी। आने वाले समय में एआई का इस्तेमाल बहुतायत रूप से होने वाला है। एआई की वजह से रोजगार के अवसरों में इजाफा होगा। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इसके क्रियान्वयन में अभी समय लगेगा। विद्यालयों में एआई का प्रयोग अगले सत्र से ही संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed