फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ahoi Ashtami today, crowd of buyers in the markets on the eve

Faridabad News: अहोई अष्टमी आज, पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारों की भीड़

Sat, 04 Nov 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami today, crowd of buyers in the markets on the eve
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिवाली से आठ दिन पहले रखा जाने वाले अहोई अष्टमी के व्रत को लेकर शनिवार को बाजार में पूजा के सामान की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। संतान की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए आज महिलाएं अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगीं। अहोई अष्टमी व्रत को लेकर माताओं में खासा उत्साह बना हुआ है। महिलाओं ने व्रत की तैयारी पूरी कर ली है। इस व्रत को महिला दीवार पर छाप लगाकर या फिर कैलेंडर लगाकर पूजा करती हैं। अहोई अष्टमी को अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है।
अहोई अष्टमी व्रत को लेकर बाजारों में रही भीड़
अहोई अष्टमी व्रत पर पूजा के सामान की खरीदारी को लेकर शनिवार को बाजारों में खासी भीड़ रही। दुकानदारों ने भी मनमाने दामों पर पूजा की सामग्री बेची। पूजा की सामग्री में चौमुखी व एक मुखी दीया, मूली, गन्ना, कैलेंडर आदि के अलावा फल-फूलों की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। इसमें मूली 10 से 20 रुपये किलोग्राम के हिसाब से बिकी। गन्ना 20 रुपये से 30 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बिका। चौमुखी और एक मुखी दीये की कीमत 10 से 20 रुपये तक रही। मिट्टी के घड़े 40, 60 और 80 रुपये के हिसाब से बिके। कैलेंडर पांच रुपये से लेकर 15 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसके साथ ही बाजारों में फल विक्रेताओं ने भी मनचाहे चाहे दाम वसूल किए।
विज्ञापन


अहोई अष्टमी के व्रत का विशेष महत्व

आज माताएं सूर्योदय से पहले उठाकर पूजा पाठ कर निर्जला व्रत धारण करेंगी। शाम को बच्चों के साथ बैठकर अहाेई माता की पूजा की जाएगी। रात को तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। महिलाएं संतान प्राप्ति व उसकी सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। आज माताओं को चांद और तारे निकालने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। करवा चौथ की भांति यह व्रत भी कठिन माना जाता है। अधिकांश माताएं तारों को अर्घ्य देकर इस व्रत को खोलती हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष मुहूर्त पर करें पूजा-अर्चना
तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर के पंडित कृष्णकांत पांडे का कहना है कि आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर रात्रि 11 बजकर 32 मिनट तक है। इस पूजा के लिए संध्या काल का मुहूर्त सबसे अधिक अच्छा माना जाता है। शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 30 तक है। इसके अलावा मंदिर में सुबह के वक्त विशेष हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। चन्द्रमा उदय का समय रात्रि 12 बजकर 02 मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed