{"_id":"685eef09c8b0ff22130df0b9","slug":"agreement-signed-between-amrita-hospital-and-french-embassy-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46116-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अमृता हॉस्पिटल और फ्रांस दूतावास के बीच हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अमृता हॉस्पिटल और फ्रांस दूतावास के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अमृता अस्पताल ने फ्रांस के दूतावास के साथ एक स्मरणीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मुलाकात की और अमृता द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवीय सेवा के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। यह समझौता करुणा, नवाचार और सामाजिक सेवा जैसे साझा मूल्यों पर आधारित भावी सहयोग की संभावनाओं को सशक्त करता है।
यह ऐतिहासिक समझौता फ्रांस के भारत में राजदूत थिएरी माथू की केरल स्थित अमृतपुरी आश्रम की यात्रा के दौरान संपन्न हुआ। राजदूत थिएरी माथू ने कहा अम्मा और फ्रांसीसी आश्रमवासियों के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्भुत कार्यों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। यात्रा के दौरान जिन पहल पर चर्चा हुई, उनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, नैदानिक अनुसंधान, ज्ञान-विनिमय और सामाजिक विकास प्रमुख रहे। यह यात्रा अमृता अस्पताल को वैश्विक मानव विकास के एक सशक्त साझेदार के रूप में स्थापित करती है और भारत-फ्रांस सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करती है।