फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After two days of relief, the air of Ballabhgarh is poisonous

दो दिन राहत के बाद बल्लभगढ़ की हवा जहरीली

Wed, 20 Oct 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
After two days of relief, the air of Ballabhgarh is poisonous
फरीदाबाद। जिले के प्रदूषण स्तर में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बारिश के कारण सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर अच्छा था। मंगलवार को भी प्रदूषण का स्तर संतोषजनक था। लेकिन, बुधवार को एक बार फिर से शहर की हवा काफी जहरीली हो गई है। बुधवार को बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिर 300 के ऊपर पहुंच गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। बल्लभगढ़ की हवा तीसरे दिन देश में सबसे ज्यादा खराब रही।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह की शुरुआत में बल्लभगढ़ की हवा काफी दूषित हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 350 से ऊपर बना हुआ था। रविवार को झमाझम बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट होनी शुरू हुई और मंगलवार तक प्रदूषण के स्तर में गिरावट जारी रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक घटकर 100 से नीचे पहुंच गया था। सोमवार को बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 32 दर्ज किया गया और फरीदाबाद का 55 तक पहुंच गया था, लेकिन बुधवार को एक बार फिर से हवा दूषित हो गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 339 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की तुलना में यह 257 अंक अधिक है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-11 क्षेत्र सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 271 दर्ज किया गया। सेक्टर-30 क्षेत्र में 233, सेक्टर-16ए का 220 और एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 170 दर्ज किया गया। फरीदाबाद क्षेत्र का एक्यूआई 224 रहा, जो की खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि हवा की गति कम होने से प्रदूषित कण एक जगह एकत्र होने लगते हैं। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर बढ़ने लगता है। तेज हवा चलने या बारिश होने की स्थिति में प्रदूषण पूरी तरह से कम हो जाएगा। विभाग की ओर से प्रदूषण रोकथाम के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed