फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After three months of tribulation, there was a conspiracy to kill Pawan

तीन महीने के क्लेश के बाद रची थी पवन को मारने की साजिश

Sun, 31 Oct 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
After three months of tribulation, there was a conspiracy to kill Pawan
फरीदाबाद। सेक्टर-75 में युवक पवन को जिंदा जलाकर मारने वाली आरोपी किरण को रविवार को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीन दिन के रिमांड में क्राइम ब्रांच ने किरण से हत्या के बारे में गहन पूछताछ की। किरण ने बताया कि उसने पवन को मारने की साजिश एक दिन में नहीं रची थी। वह उससे प्यार करती थी और उसी के साथ रह भी रही थी। उसने बताया कि जून माह में उसकी दोनों बेटियां उससे मिलने के लिए पठानकोट से आई थीं। इसी दौरान पवन ने उन्हें देख लिया।
विज्ञापन

किरण के मुताबिक पवन उसकी बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। करीब दो महीने के बाद उसने अपनी बेटियों को वापस गांव में भेज दिया। इसके बाद बेटियों से छेड़छाड़ की बात को लेकर आरोपी महिला किरण व पवन के बीच में झगड़ा रहने लगा। वह चाहती थी कि पवन अपनी हरकत पर माफी मांग ले। काफी बहस के बाद भी पवन अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद किरण ने पवन को सबक सिखाने की साजिश रची।
विज्ञापन

प्यार की हद जानने की बात कहकर खिलाई थी नींद की गोलियां
जांच के दौरान सामने आया कि किरण ने पवन को नींद की गोली धोखे से नहीं, बल्कि उसके हाथ से ही खिलाई थी। किरण ने पवन से पूछा कि वह उससे किस हद तक प्यार करता है। पवन ने कहा कि उसके लिए जहर भी खा सकता है। इस पर किरण का दांव सटीक बैठ गया। उसने कहा कि पहले ये नींद की गोली ही खाकर दिखा दो। किरण मात्र दसवीं कक्षा तक पढ़ी है। वह अपने लिए नींद की गोलियां रखती थी। किरण ने पवन को आठ गोली खिलाई थी, ताकि वह अचेत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद बेटियों से मिलने चली गई थी किरण
पवन की हत्या के बाद किरण काफी सहमी हुई थी। वह अपनी बेटियों को देखना चाहती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पवन का लैपटॉप और मोबाइल अपने साथ लिया और पठानकोट निकल गई। यहां कुछ दिन बिताने के बाद उसने मोबाइल और लैपटॉप को छिपा दिया और वापिस लौट आई। क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी रविंदर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला से पवन का मोबाइल और लैपटॉप बरामद कर लिया है। रविवार को महिला का रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ये था मामला
17 अक्तूबर को सेक्टर-75 में एक युवक का अधजला शव मिला था। मृतक की पहचान बल्लभगढ़ निवासी पवन के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच में बल्लभगढ़ निवासी किरण को आरोपी पाया। मृतक और महिला आपस में सहमति संबंध में यह रहे थे। पवन की दो बेटियां हैं, जबकि किरण की भी दो बेटियां पहले से हैं। किरण का कहना है कि पवन उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था, इसलिए उसने उसे जिंदा जलाकर मार डाला। क्राइम ब्रांच 65 ने महिला को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था, जो रविवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed