{"_id":"68681f665f0434b68d0df46c","slug":"after-the-second-merit-list-the-race-for-admissions-has-intensified-there-is-increased-activity-in-colleges-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46531-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दूसरी मेरिट सूची के बाद दाखिले की दौड़ तेज, कॉलेजों में बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दूसरी मेरिट सूची के बाद दाखिले की दौड़ तेज, कॉलेजों में बढ़ी हलचल
विज्ञापन
फीस जमा करवाने व दस्तावेजों के सत्यापन के साथ कॉलेज पहुंच रहे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जिले के कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर छात्रों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा का माहौल बना हुआ है। दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सीटों के लिए होड़ और तेज हो गई है। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़, डीएवी कॉलेज, केएल मेहता कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16 और अग्रवाल कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान जैसे प्रमुख संस्थानों में जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली सूची में नहीं आया था, वे अब दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
दूसरी सूची में चयन न होने पर छात्र तीसरी मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉलेजों में इन दिनों सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखी जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। शिक्षण सत्र की शुरुआत से पहले कॉलेज प्रशासन जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में कार्य कर रहा है। कॉलेज पहुंचने वाले छात्रों के लिए हेल्प डेस्क लगाई गई है ताकि छात्रों को दाखिले में कोई परेशानी न हो। इस बार बीकॉम, बीसीए और बीबीए जैसे कोर्सों के लिए सबसे ज्यादा आवेदक हैं।
उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ सुनिधि ने बताया दूसरे चरण में तीसरी मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जो छात्र पहले दो चरणों में प्रवेश नहीं ले पाते हैं, उनके लिए तीसरे चरण में ऑफलाइन काउंसलिंग का आयोजन 9 जुलाई से शुरू होगा। 10 जुलाई को पोर्टल फिर से खुलेगा ताकि छात्र पंजीकरण या फॉर्म में सुधार कर सकें।
विज्ञापन
बची सीटों पर 11 से 17 जुलाई तक काउंसलिंग होगी
बची हुईं सीटों पर दाखिले के लिए 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये की लेट फीस के साथ काउंसलिंग होगी। इसके बाद 18 से 24 जुलाई तक प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों से कहा है कि वे इस कार्यक्रम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।