फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After the notice, residents of Azad town started removing the encroachments themselves.

Faridabad News: नोटिस के बाद आजाद नगरवासी स्वयं हटाने लगे अतिक्रमण

Fri, 15 Nov 2024 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
After the notice, residents of Azad town started removing the encroachments themselves.
मुजेसर रेलवे अंडरपास के निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को हटाने का दिया है नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर रेलवे अंडरपास निर्माण के कार्य में बाधक बन रहे मकानों को हटाने का नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के बाद आजाद नगर ने लोगों ने मकानों को खुद हटाना शुरू कर दिया है। अपनी मेहनत की कमाई से बनाए गए घर को लोग खुद अपने हाथों से तोड़ने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यहां रोड को चौड़ा किया जाना है। पहले दस फीट रोड चौड़ा करने की बात कही गई थी लेकिन अब 25 फीट रोड चौड़ा किया जा रहा है। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को ही अंडरपास निर्माण में बाधा बनने वाले घरों को नोटिस जारी कर मुनादी कराई। इसके बाद से लोग परेशान हैं। लोगों को ज्यादा आर्थिक नुकसान न हो इसको लेकर लोगों ने खुद ही घरों को तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मुजेसर में रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की योजना भी कई साल पहले बनाई गई थी। अंडरपास व ओवरब्रिज न होने के चलते मुजेसर, सेक्टर-23, 24, बाटा चौक, संजय कॉलोनी, सेक्टर-52 आदि के लोगों को बाटा रेलवे ओवरब्रिज या सोहना रेलवे ओवरब्रिज से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आना-जाना पड़ता है। यहां अंडरपास बनाने की पिछले वर्ष सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम की ओर से निजी भू-मालिकों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जमीन पर कब्जा लेना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक अनेक लोगों से कब्जे नहीं लिए गए। पिछले सप्ताह नगर निगम की ओर से करीब 100 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कब्जे नहीं हटाए तो उन्हें नगर निगम द्वारा तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मुजेसर में रेलवे लाइन के दोनों तरफ कनेक्टिविटी सुधारने के लिए मकानों का हटना बहुत जरूरी है। इसके लिए जमीन पर कब्जा लेने का काम शुरू कर दिया गया है। - राहुल सिंह, डीजीएम, हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article