फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After the drizzle, the temperature dropped, bringing relief from the heat.

Faridabad News: बूंदाबांदी के बाद तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत मिली

Sat, 02 May 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
After the drizzle, the temperature dropped, bringing relief from the heat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में मौसम के मिजाज में आए बदलाव से शुक्रवार को लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। तापमान में गिरावट और हल्की ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया, जिससे सुबह के समय लोग सैर के लिए घरों से बाहर निकले और मौसम का आनंद लिया।


दिन के समय धूप तो निकली, लेकिन उसमें पहले जैसी तेज तपिश महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर आई आंधी और हल्की बूंदाबांदी का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। सुबह हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 9:30 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और धूप खिल उठी, लेकिन हवा में नमी और ठंडक बने रहने के कारण गर्मी ज्यादा असरदार नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग ने तीन से पांच मई के बीच बारिश की संभावना जताई है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में आए इस बदलाव का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखा, जहां लोगों की आवाजाही में बढ़ोतरी दर्ज की गई।




वहीं, मौसम के इस बदलाव का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 110 दर्ज किया गया, जो सामान्य श्रेणी में आता है। यदि इसी तरह का मौसम बना रहा, तो प्रदूषण स्तर में और सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed