फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After the death of the wife, the house was built with the money of PF

पत्नी की मौत के बाद पीएफ के पैसे से बनवाया था घर

Wed, 16 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
After the death of the wife, the house was built with the money of PF
फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित अरावली वन क्षेत्र में बसे खोरी गांव में बुधवार सुबह बुजुर्ग गणेशी लाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार सहित क्षेत्र में मातम का माहौल है। लोगों ने बताया कि गणेशी लाल ने यह घर छह माह पहले पत्नी की मौत के बाद मिले पीएफ के रुपयों से बनवाया था। वहीं 7 जून को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मकानों को तोड़ने की बात सामने आने के बाद से ही गुमसुम रहने लगे थे। वह करीब एक सप्ताह से तनाव महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

खोरी गांव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10 हजार मकानों को तोड़फोड़ कर हटाए जाने के आदेश हैं। कोर्ट के आदेश से लोग सदमे और तनाव में हैं। लोगों ने अपनी उम्र भर की कमाई जमीन खरीदने व मकान बनाने में लगा दी। अब आशियाने उजड़ने का सदमा बर्दाश्त नहीं हो रहा है। बुधवार को सुबह करीब 5 बजे गणेशी लाल का शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद तनाव का माहौल है। लोगों में पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ भारी रोष है। पड़ोसी रविंदर प्रसाद ने बताया कि गणेशी लाल करीब 15 सालों से यहां रह रहे थे। उनका पुश्तैनी काम पलंग बुनना और खाट बनाना है। लॉकडाउन में धंधा नहीं चलने की वजह से फिलहाल वह बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और टॉफी व अन्य खाने-पीने की चीजें बेच कर काम चला रहे थे। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से पांच हजार रुपये गज के हिसाब से जगह खरीदी थी और कच्चे मकान में झोंपड़ी बनाकर दोनों बेटे, बहुओं और उनके छह बच्चों के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी दिल्ली नगर निगम में कर्मचारी थीं। तीन महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उन्हें पीएफ का पैसा मिला, जिसके बाद घर को पक्का बनवाया। कोर्ट के तोड़फोड़ के आदेश आने के बाद से परेशान थे। दो दिन पहले तक वह इस बारे में बताते भी थे कि अभी किसी तरह घर बनवाया। अब घर टूट जाएगा। वह अपने घर को टूटता हुआ कैसे देख सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
जब मकान बना था पिता बहुत खुश थे कि अपने रहते हुए वह बच्चों के लिए मकान बनाकर चले जाएंगे। लेकिन जब से उन्हें यह पता चला कि खोरी गांव में बने मकान टूटेंगे तभी से वह तनाव में थे। - राजेश, मृतक गणेशीलाल का पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed