फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After sugar, onions have disrupted the kitchen budget.

Faridabad News: चीनी के बाद प्याज ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Tue, 25 Aug 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
After sugar, onions have disrupted the kitchen budget.
प्याज की खरीदारी करते हुए। फाइल फोटो
कुछ ही दिनों में 40 से 60 रुपये किलो पहुंचा भाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रसोई के बजट पर पहले चीनी की बढ़ी कीमतों का असर पड़ा और अब प्याज भी महंगा हो गया है। पहले 40 रुपये किलो मिलने वाला प्याज अब 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। करीब 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी से घरेलू खर्च बढ़ गया है। त्योहारों की तैयारियों के बीच जरूरी सब्जियों के दाम बढ़ने से महिलाओं को महीने का बजट संभालने में परेशानी हो रही है।

गृहणियों ने बताया कि प्याज रोजाना इस्तेमाल होने वाली जरूरी सब्जियों में शामिल है। सब्जी, दाल और कई तरह के व्यंजनों में इसका इस्तेमाल होने के कारण इसकी कीमत बढ़ने का असर सीधे रसोई के खर्च पर पड़ता है। चीनी के बाद प्याज महंगा होने से त्योहारों से पहले घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन


प्याज की कीमत बढ़ने से रोजाना की सब्जी खरीदारी का खर्च भी बढ़ गया है। पहले 40 रुपये में एक किलो प्याज मिल जाता था, अब उसी मात्रा के लिए 60 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। महीने में कई किलो प्याज की खपत होने के कारण बढ़ी कीमत का असर पूरे महीने के बजट पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सब्जी मंडी से लौटने के बाद जब पूरे सामान का हिसाब लगाती हूं तो छोटी-छोटी बढ़ी कीमतें भी कुल खर्च में बड़ा अंतर डाल देती हैं। - कनक

त्योहार के दिनों में मेहमानों के आने-जाने से घर की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में सामान खरीदने के लिए ज्यादा रकम लेकर निकलना पड़ रहा है। - सुमन

अब सब्जी खरीदते समय पहले पूरी सूची देखती हूं और फिर तय करती हूं कि किस सामान की कितनी मात्रा लेनी है। बजट बढ़ गया है। - फूलमती

घर का खर्च तय आय के हिसाब से ही चलाना पड़ता है। अगर बाजार का खर्च लगातार बढ़ता रहा तो महीने के अंत में बचत के लिए कुछ नहीं बचेगा। - निर्मला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed