फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After strict action in NIT-1 market, traders reached the corporation office.

Faridabad News: एनआईटी-1 मार्केट में सख्ती के बाद व्यापारी पहुंचे निगम कार्यालय

Wed, 03 Dec 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
After strict action in NIT-1 market, traders reached the corporation office.
बातचीत के बाद चार दुकानों की सील खुली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-1 मार्केट में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की सख्त कार्रवाई के बाद आखिरकार व्यापारी बैकफुट पर आ गए। सोमवार को की गई सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारी संगठन मंगलवार को लामबंद हुए और नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की।
बैठक में व्यापारियों ने चालान भरने की सहमति जताई और भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद निगम ने चार दुकानों की सील हटा दी। नगर निगम द्वारा सोमवार को एनआईटी-1 मार्केट में अतिक्रमण के आरोप में पांच दुकानों को सील किया गया था। इस कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी फैल गई थी। मंगलवार को हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जुनेजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नगर निगम मुख्यालय पहुंचा और अधिकारियों से बातचीत की। बैठक में अधिकारियों ने साफ कहा कि अतिक्रमण को लेकर किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क पर सामान रखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों द्वारा चालान भरने और लिखित आश्वासन के बाद निगम ने चार दुकानों की सील खोल दी। पांचवीं दुकान के मालिक के संपर्क में न आने के कारण उसकी सील अभी बरकरार है।
विज्ञापन



बतादें कि छठे दिन भी निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है। तीन दिन पहले एनआईटी-5 मार्केट में दुकानदारों का सामान जब्त किया गया था। एनआईटी-1 में करीब पांच हजार दुकानें हैं, जहां अतिक्रमण के चलते अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने साफ किया कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed