फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After refusing to comment on Insta ID, he entered the house and beat up the man.

Faridabad News: इंस्टा आईडी पर कमेंट करने से मना करने पर घर में घुसकर मारपीट

Tue, 07 Oct 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
After refusing to comment on Insta ID, he entered the house and beat up the man.
- 10 से अधिक लड़कों ने किशोर व परिजनों पर किया हमला
विज्ञापन

- खेड़ीपुल थाना में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आईडी पर कमेंट करने से मना करने पर 10 से अधिक लड़कों ने मिलकर किशोरी के परिवार पर हमला कर दिया। इसमें किशोरी के चाचा, दादी, चाचा का बेटा व भांजा घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की एक बाइक भागने के दौरान मौके पर ही छूट गई। बाइक जब्त कर टीम जांच कर रही है। आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

खेड़ीपुल थाना इलाके की हनुमान नगर कॉलोनी में पांच अक्तूबर की रात वारदात हुई। यहां रहने वाले निजी कंपनी कर्मचारी राजू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई की बेटी स्कूल में पढ़ती है। भतीजी की इंस्टाग्राम आईडी पर एक लड़का अक्सर अभद्र टिप्पणी करता रहता था। शिकायतकर्ता उस लड़के को समझाने उसके घर गए थे। उन्होंने आरोपी को भविष्य में अभद्र टिप्पणी न करने की नसीहत दी और लौट आए। आरोप है कि वो लड़का लगभग एक घंटे बाद अपने 10 से अधिक साथियों को लेकर राजू सिंह के घर पहुंचा। सभी लड़कों ने मिलकर राजू सिंह, मां ओमवती, बेटे प्रवीन और भांजे शुभम को डंडों से पीटा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही खेड़ीपुल थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी मौके से भाग गए लेकिन उसकी एक बाइक वहीं छूट गई। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed