{"_id":"68d6d4c82f8d5ee70106ee67","slug":"after-receiving-the-goods-from-the-company-payment-was-not-made-case-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52227-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंपनी से सामान लेने के बाद नहीं किया भुगतान, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंपनी से सामान लेने के बाद नहीं किया भुगतान, केस दर्ज
विज्ञापन
थाना सेक्टर-8 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-5 स्थित कंपनी से 1.02 करोड़ रुपये का सामान लेकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शुरूआत के दिनों में कहा कि वह दो महीने के अंदर भुगतान कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-9 निवासी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी फर्म अग्रवाल ट्यूब कंपनी सेक्टर-4 में है। जहां पर लोहे का सामान बेचा जाता है। सीकरी प्याला रोड, जिला पलवल स्थित मेसर्स स्टार स्कैफ स्टेरिंग फेब्रिकेशन में कार्यरत पदाधिकारियों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत आश्वासन दिया कि वह आवश्यकता अनुसार उनसे माल खरीदेंगे, जिसका भुगतान 60 दिनों के अंदर कर देंगे।
सामान लेने से पहले आशुतोष उनके पास आया। आशुतोष को वह पहले से ही जानते थे। उस पर विश्वास कर जून 2022 से उनकी कंपनी मैसर्स स्टार स्कैफ स्टेरिंग सीकरी पलवल से व्यापार करने लगी। समय-समय पर वह माल की डिमांड भेजते और तय नियम शर्तों के अनुसार वह उनको माल की सप्लाई करते थे। इन सभी पदाधिकारियों ने शुरू के दिनों में 60 दिन में भुगतान किया। नवंबर 2024 तक नौसाद, साजिद और आशुतोष ने भुगतान करना बंद कर दिया। जिसके बाद वह आरोपियों की कंपनी में गए जहां पर उन्होंने जाकर देखा कि आरोपी कंपनी की मशीन एवं सामान उठाकर चले गए। सभी आरोपियों ने उनकी कंपनी से जून 2022 से नवंबर 2024 तक करीब 10270000 रुपये का सामान लिया। थाना सेक्टर- 8 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है।