{"_id":"6a639bb2ce08fefd380c2cfc","slug":"after-murdering-his-pregnant-wife-the-husband-also-stole-jewelry-to-make-the-incident-look-like-a-theft-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75692-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्भवती की हत्या के बाद पति ने वारदात को चोरी का रूप देने के लिए आभूषण भी चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्भवती की हत्या के बाद पति ने वारदात को चोरी का रूप देने के लिए आभूषण भी चुराए
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या की बात कबूली, पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में आठ माह की गर्भवती की हत्या के मामले का अपराध शाखा एनआईटी ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके पति ने ही चरित्र पर शक के चलते चुन्नी से गला घोंटकर की थी।
वारदात के बाद उसने मामले को चोरी और लूट का रूप देने के लिए घर से आभूषण भी उठा लिए और अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या की झूठी कहानी गढ़ दी। आरोपी को गिरफ्तार कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 22 जुलाई को सूरजकुंड थाना क्षेत्र की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में 29 वर्षीय नमिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। मृतका के पिता शिव नारायण की शिकायत पर पहले दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच अपराध शाखा एनआईटी को सौंपी गई। जांच के दौरान अपराध शाखा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्य, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अन्य तथ्यों का गहन विश्लेषण किया। संदेह के आधार पर मृतका के पति रंजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस के अनुसार रंजीत कुमार दिल्ली के एक होटल में रसोइये का काम करता है। उसकी शादी नवंबर 2025 में नमिता से हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। 21 और 22 जुलाई की रात उसे शक हुआ कि नमिता किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कर रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में रखे आभूषण उठा लिए, ताकि घटना चोरी के दौरान हुई हत्या लगे। अपराध शाखा ने 23 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।