फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After Dr. Muzamil was arrested, Dr. Umar was receiving instructions from a Pakistani handler.

Faridabad News: डॉ. मुज्जमिल के पकड़े जाने के बाद डॉ. उमर को पाकिस्तानी हैंडलर से मिल रही थीं हिदायतें

Fri, 14 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
After Dr. Muzamil was arrested, Dr. Umar was receiving instructions from a Pakistani handler.
पाकिस्तानी हैंडलर ने ही उसे मेवात समेत अन्य ठिकानों पर छुपने को कहा
विज्ञापन

हैंडलर के कहने पर ही डॉ. उमर ने विस्फोटक इकट्ठा किया
इस कार्य में पाकिस्तानी हैंडलर ने कई लोगों के जरिये डॉ. उमर की मदद करवाई
फतेहपुर तगा से विस्फोटक की बड़ी खेप बरामद होते ही पाकिस्तानी हैंडलर ने तुरंत दिल्ली में धमाका करने का दिया था ऑर्डर

सोनू यादव
फरीदाबाद। अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर से 30 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली में आई 20 कार से बम धमाका करने वाला डॉ. उमर भी यूनिवर्सिटी परिसर में ही मौजूद था। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पुलिस डॉ. मुज्जमिल को गिरफ्तार कर यहां से ले गई और उसके कुछ देर बाद ही डॉ. उमर भी यहां से भाग गया था।

बीते लगभग 2-3 महीनों से ब्लॉक नंबर 17 के कमरा नंबर 13 में रहने वाले डॉ. मुज्जमिल और अपना कमरा छोड़कर इसी कमरे में अधिकतर समय बिताने वाले डॉ. उमर को पाकिस्तानी हैंडलर से हिदायतें मिल रहीं थीं। इन दोनों में सीनियर डॉ. मुज्जमिल था तो उसकी अधिक बात पाकिस्तानी हैंडलर से होती थी। जांच एजेंसी के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि डॉ. मुज्जमिल के गिरफ्तार होने के तुरंत बाद यहां से भागे डॉ. उमर ने पाकिस्तानी हैंडलर को ये अपडेट दी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी हैंडलर ने डॉ. उमर को कहा कि तुम यहां से जल्दी निकलो। पाकिस्तानी हैंडलर ने उमर को मेवात समेत आस-पास के इलाके में छुपने के ठिकाने बताए। इस दौरान पाकिस्तानी हैंडलर ने ही डॉ. उमर की मदद के लिए अन्य लोगों को भी काम पर लगाया। कुछ दिन तक इन्हें छुपकर रहने की हिदायत पाकिस्तानी हैंडलर की ओर से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 8 नवंबर को जम्मू कश्मीर व फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम एक बार फिर अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर पहुंची। यहां पुलिस को डॉ. शाहीन की वो स्विफ्ट कार मिली जिसे डॉ. मुज्जमिल प्रयोग कर रहा था। इसी कार की तलाशी ली गई और राइफल, पिस्टल, मैगजीन व गोलियां बरामद की गई। ये कार्रवाई कई घंटे तक चली तो यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद लोगों व स्टॉफ ने ये देखा। ये सूचना डॉ. उमर तक पहुंची कि पुलिस फिर से यूनिवर्सिटी परिसर आ गई और स्विफ्ट कार से हथियार बरामद किए गए हैं।

डॉ. उमर ने ये अपडेट पाकिस्तानी हैंडलर को दी कि पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और अब अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इसी समय पर इन्हें लगा कि फरीदाबाद में यूनिवर्सिटी के आस-पास जो विस्फोटक छुपाया गया है, उस तक भी पुलिस जल्द पहुंच सकती है। ऐसे में इतने दिनों की प्लॉनिंग फेल हो जाएगी। तभी पाकिस्तानी हैंडलर ने डॉ. उमर व अन्य लोगों का संपर्क आपस में कराया और फिर दो दिन बाद ही दिल्ली में बम धमाका करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed