फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After completing the task, Arun used to make a video and send it.

Faridabad News: टास्क पूरा करने के बाद वीडियो बनाकर भेजता था अरुण

Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
After completing the task, Arun used to make a video and send it.
पाकिस्तान की कॉलर को व्हाट्सअप चैट में दीदी कहकर संबोधित करता था युवक
विज्ञापन

पाकिस्तान से ऑनलाइन चैट पर मिला टास्क पूरा करने के लिए फंदे पर लटक गया था

संदीप वर्मा
फरीदाबाद। पाकिस्तान से ऑनलाइन चैट पर मिले टास्क को पूरा करने के लिए फंदे पर झूल जाने वाला युवक लगभग 20 दिनों से टास्क पूरा करने में लगा हुआ था। शुरू में उसे छोटे-छोटे टास्क दिए गए थे। टास्क करते समय वीडियो बनाना था और टास्क पूरा होने पर वीडियो भेजना भी था। युवक टास्क पूरा करता था और पाकिस्तान के नंबर पर व्हाट्सअप के जरिये चैट करते हुए अपने बनाए वीडियो भेजता था।
गांव नवादा की एक कंपनी में काम करने वाले अरुण (34) की शादी हो चुकी थी और दो बच्चे भी हैं। पत्नी बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने मायके गई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसका शव कमरे में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तान के जिस नंबर से आने वाली कॉल पर बात कर रहा था, उसे अरुण व्हाट्सअप चैट पर दीदी कहकर संबोधित कर रहा था। उसके मोबाइल को खंगालने पर पता चला कि उसने आत्महत्या का टास्क करने से पहले भी एक वीडियो उस व्हाट्सअप नंबर पर भेजा था। इस वीडियो में कमरे में पंखे पर बेल्ट और शू-लैस जैसी पतली रस्सी बांधने का वीडियो था। हालांकि, पुलिस इस बारे में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है कि जिस मोबाइल नंबर से चैट चल रही थी वह पाकिस्तान का है।
विज्ञापन


वीडियो भेजकर डिलीट कर देता था
जांच में आया है कि कुछ दिनों से युवक को इन नंबरों से व्हाट्सअप पर चैट कर टास्क पूरा करने और वीडियो बनाने के लिए कहा जाता था। पुलिस के अनुसार इस खतरनाक खेल में रोमांच की बात कहकर चैट करने वाले ने उसे बहका रखा था। केवल एक गेम समझ रहा अरुण पिछले लगभग 20 दिनों से कथित दीदी से बात कर रहा था। उसे नए-नए नंबरों से चैट आती थी और टास्क पूरा करने के बाद वीडियो को अरुण डालते थे। इसके कुछ देर बाद उसे डिलीट करने के लिए कहा जाता था। साइबर थाना पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैट करने वाली महिला थी या कोई और
व्हाट्सअप नंबर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम कोड 092 से था। अरुण की चैट में वह किसी को दीदी कहकर संबोधित कर रहा है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि चैट करने वाला कौन है। पाकिस्तान में बैठा कोई शख्स उससे चैट पर बातें कर टास्क दे रहा था या भारत या किसी अन्य ही देश से यह चैट की जा रही थी। इसके अलावा यह भी संशय की बात है कि चैट करने वाली महिला थी या कोई पुरुष था।



मोबाइल जब्त कर की जा रही जांच



प्राथमिक जांच में ऑनलाइन चैट पर टास्क लेकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। अरुण की चैट में दीदी नाम से संबोधन करना दर्शा रहा है, अभी जांच का विषय है कि यह कौन है।
-कुलदीप कुमार, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article