फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After an altercation, a fight broke out between two parties, a polytechnic student was stabbed to death

Faridabad News: कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा, पॉलिटेक्निक के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 08 Jan 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
After an altercation, a fight broke out between two parties, a polytechnic student was stabbed to death
मुजेसर थाने में दर्ज की गई हत्या की एफआईआर, तीन आरोपी हिरासत में लिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दो पक्षों में झगड़े के दौरान 18 साल के पॉलिटेक्निक के छात्र आयूष को चाकू से गोद दिया गया। आयूष को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुजेसर थाना एरिया में सहगल फैक्टरी के सामने यह वारदात सोमवार रात को हुई। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने 4 नामजद व अन्य अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आयूष अपने परिवार के साथ संजय कॉलोनी में किराये पर रहता था। सरुरपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करने वाले वरुण और एक अन्य कर्मचारी की कहासुनी हो गई थी। दोनों ओर से अपने-अपने साथियों को सोमवार रात को वहां बुलाया गया। आयूष को शाम लगभग 7 बजे उसका दोस्त गोलू और वरुण का भाई उमेश बुलाकर अपने साथ ले गए थे। रात को एक फैक्टरी के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के आशीष, अतुल, पंकज, जिला व अन्य ने मिलकर हमला कर दिया।चाकू से आयूष के सीने व पीठ पर वार कर दिए। जिससे आयूष गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में गिर गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के आरोपी वहां से भाग गए। गोलू व उमेश ने आयूष को गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घर नहीं पहुंचने पर पिता ने की कॉल
काफी देर तक भी जब आयूष घर नहीं पहुंचा तो पिता सत्यनारायण ने बेटे के मोबाइल पर कॉल की। कॉल गोलू ने रिसीव की और कहा कि आयूष के साथ झगड़ा हुआ है और वो बीके अस्पताल में है। सत्यनारायण अपनी पत्नी व बेटी के साथ बीके अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि आयूष की मौत हो चुकी है। ये सुनते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं पुलिस को शुरू में सूचना दी गई कि एक्सिडेंट में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मुजेसर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब पता चला कि युवक की तो नुकीले हथियार से वार कर हत्या की गई है। दोस्तों से पूछताछ में झगड़े के दौरान हत्या का पता चला। सत्यनारायण के बयान पर मुजेसर थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीने और पीठ पर किए वार
मंगलवार दोपहर बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें सीने पर एक और पीठ पर तेजधार नुकीले हथियार से दो वार किए गए। जिनके चलते आयूष की मौत हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आपसी झगड़े में युवक की हत्या की गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed