{"_id":"63ed129ee628883bbd0252be","slug":"after-a-month-the-police-registered-a-case-of-murder-of-the-youth-and-started-investigation-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-1179-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पुलिस ने एक माह बाद युवक की हत्या का मामला दर्ज कर जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पुलिस ने एक माह बाद युवक की हत्या का मामला दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एक माह पहले गुरुग्राम नहर सोहना में मिले सेक्टर-23 निवासी युवक के शव मामले में थाना मुजेसर पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सेक्टर-23 संजय काॅलोनी निवासी जन्मेजय पांडेय ने पुलिस को बताया कि 19 वर्षीय बेटा सौरव कुमार प्राइवेट नौकरी करता था। 14 जनवरी की शाम को आठ बजे घर से गायब हो गया। आरोप है कि उसकी गुमशुदगी के बारे में संजय कालोनी चौकी में तीन-चार बार गए। पुलिस ने बिना सुनवाई किए वापस लौटा दिया। पुलिस अधिकारियों के रवैये से नाखुश होकर उन्होंने सीएम विंडो और गृह मंत्री अनिल विज से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। 20 जनवरी की शाम उन्हें थाना सदर सोहना से सूचना मिली की एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसके पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड में संजय काॅलोनी का पता है। जन्मेजय साेहना पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान सौरव कुमार के रूप में की। उनका आरोप है कि सौरव कुमार की राजा ऑटो वाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। राजा गौंछी गांव में किराये के मकान में रहता है।
--
वर्जन
जन्मेजय अपनी शिकायत लेकर चौकी जरूर आए थे, लेकिन उन्होंने पुलिस को इस संबंध में कुछ नहीं बताया। यह जांच का विषय है कि सौरव का शव, वहां किस तरह पहुंचा। हत्या कैसे की गई है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- काबुल सिंह, प्रभारी मुजेसर थाना